फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : baba garibnath temple shiv pilgrims devotee engage in baba second monday worship

Sawan 2026: टूटेगा रिकॉर्ड! बाबा गरीबनाथ में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान

Fri, 07 Aug 2026 04:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 04:41 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पहली सोमवारी पर ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया था।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : baba garibnath temple shiv pilgrims devotee engage in baba second monday worship
कांवरियों का जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांवरियों के जत्थे मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन और आशीर्वाद लेने के बाद पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। मंदिर परिसर दिनभर ‘बाबा गरीबनाथ’ के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने दूसरी सोमवारी पर करीब पांच लाख या उससे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे कांवरिया

शुक्रवार सुबह से ही बाबा गरीबनाथ धाम में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन और पूजन किया और इसके बाद ‘बाबा गरीबनाथ’ का जयकारा लगाते हुए पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। कांवरियों में सामान्य कांवरिया के साथ डाक कांवरिया भी शामिल हैं। कांवरिया शुक्रवार शाम पहलेजा घाट पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद गंगाजल लेकर पूजा-पाठ और बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे। इस बार सावन में चार सोमवारी पड़ रही हैं। पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। अब दूसरी सोमवारी को यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कांवरियों में दिखा खास उत्साह

दूसरी सोमवारी 10 अगस्त को है। इसे लेकर कांवरियों और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे भक्तों ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव हैं और अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। उनका मानना है कि भगवान शिव स्वयं अपने भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, इसलिए श्रद्धालु पूरे साल सावन का इंतजार करते हैं। कांवरियों ने बताया कि वे बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा करते हैं। कई कांवरिया दो दिनों तक पैदल चलकर शहर के अलग-अलग शिविरों में रुकते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचते हैं और गंगाजल अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पुजारी बोले- दूसरी सोमवारी पर टूट सकता है रिकॉर्ड

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दूसरी सोमवारी के जलाभिषेक को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को ही मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी और कांवरिया पहलेजा घाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर सकती है। इसमें स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

18 घंटे तक अरघा के जरिए होगा जलाभिषेक

पंडित विनय पाठक ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालु अरघा के माध्यम से जलाभिषेक करेंगे। यह व्यवस्था रविवार रात 9 बजे से सोमवार शाम 4 बजे तक यानी करीब 18 घंटे तक चलेगी। इसके बाद गर्भगृह में सीधे जलाभिषेक की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हजारों स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। अरघा व्यवस्था के जरिए एक साथ बड़ी संख्या में कांवरिया अपना गंगाजल अर्पित कर सकेंगे, जिसे बाबा पर चढ़ाया जाएगा। अरघा के पास एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु गर्भगृह में होने वाले जलाभिषेक के दर्शन कर सकेंगे।

सामान्य श्रद्धालुओं से सुबह 7 बजे के बाद आने की अपील

मंदिर प्रशासन ने सामान्य श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है कि वे कांवरियों और डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे के बाद बाबा का जलाभिषेक करें। प्रशासन के अनुसार, रविवार रात से सोमवार सुबह तक कांवरियों के जलाभिषेक का क्रम चलता है। इस दौरान सामान्य श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से कांवरियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए आम श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के बाद मंदिर पहुंचकर बाबा गरीबनाथ का दर्शन और पूजन करें। मंदिर प्रशासन का लक्ष्य है कि दूसरी सोमवारी के दौरान भारी भीड़ के बावजूद कांवरियों और सामान्य श्रद्धालुओं को सुचारू दर्शन और जलाभिषेक की सुविधा मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed