सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : chaitra navratra festival maa chandraghanta devi worship by devotee today

Muzaffarpur News: माता चंद्रघंटा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, मां हरती हैं भक्तों के सारे कष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे रूप, चंद्रघंटा देवी, का पूजन किया जा रहा है। यह रूप शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक माना जाता है।  

Muzaffarpur Bihar news : chaitra navratra festival maa chandraghanta devi worship by devotee today
चैत्र नवरात्रि मां चंद्रघंटा देवी
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्रि पर्व का आज तीसरा दिन है और शनिवार को देवी दुर्गा के तीसरे रूप, चंद्रघंटा देवी, के पूजन का विधान है। इस दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप, मां चंद्रघंटा, की विशेष रूप से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि देवी के इस रूप से शांति, साहस और कल्याण की प्राप्ति होती है। शहर के दुर्गा मंदिरों में आज माता के दर्शन, पूजन और अनुष्ठान के लिए भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।

Trending Videos


बाघ पर सवार होती हैं चंद्रघंटा
नौ दुर्गा के रूपों में से माता दुर्गा का यह तीसरा रूप शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। माता का यह चंद्रघंटा रूप बाघ पर सवार होती हैं, जिससे वे भक्तों में भी तेजस्वी ऊर्जा का संचार करती हैं और उन्हें निर्भय बनाती हैं। वहीं, उनका सौम्य स्वरूप शांति और सुख प्रदान करता है और भक्तों के सभी कष्ट दूर करता है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की उपासना से शत्रुओं पर प्राप्त होती है विजय
मां चंद्रघंटा की दस भुजाएं हैं, जिनमें वे कमल, धनुष-बाण, खड्ग, कमंडल, तलवार, त्रिशूल और गदा सहित कई अस्त्र-शस्त्र धारण किए हुए रहती हैं। इनकी उपासना करने से भय दूर होता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, और भक्त के भीतर सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

ये भी पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में महज दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मुरादें, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

माता संतोषी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़
मुजफ्फरपुर शहर में भी आज माता के इस तीसरे रूप का दर्शन और पूजन किया जा रहा है। शहर के धर्मशाला चौक स्थित माता संतोषी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग सभी माता के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित बताते हैं कि आज देवी दुर्गा के तीसरे रूप का पूजन किया जाता है। माता को लाल और पीले रंग के कपड़े पहने भक्त प्रिय हैं। भक्त आज माता का अनुष्ठान करके व्रत रखते हैं और सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, तो उनकी मुरादें पूरी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed