सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur cemetery wall religious caste slogans tension police action

Bihar News: दीवार पर लिखे नारों ने भड़काया माहौल, प्रशासन ने संभाला मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर धार्मिक और जातिगत नारे लिखे जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां कुछ समय के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

muzaffarpur cemetery wall religious caste slogans tension police action
धार्मिक स्थल की दीवार पर लिखे विवादित शब्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर धार्मिक और जातिगत नारे लिखे जाने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए।
Trending Videos


शरारती बच्चों द्वारा लिखे जाने की आशंका

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ शरारती बच्चों द्वारा दीवार पर धार्मिक और जातिगत नारे लिखे गए थे। बढ़ते तनाव को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को दी। सूचना के आधार पर एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार, एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह और सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। प्रशासन की पहल पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच आपसी बैठक कराई गई, जिसके बाद मामला सुलझा लिया गया। मौके पर ही बाउंड्री वॉल पर लिखे गए विवादित शब्दों को मिटा दिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी दी जानकारी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि यह काम गांव के ही कुछ शरारती बच्चों द्वारा किया गया था। जांच में भी यही बात सामने आई है। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में बैठकर सुलह कर ली है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। ग्रामीणों ने बताया कि वरीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया था। बाउंड्री वॉल पर लिखे गए विवादित शब्दों को हटा दिया गया है और अब किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं है। दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया है।

ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर

एसडीएम ने दी जानकारी

एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान की दीवार पर शरारती बच्चों द्वारा धार्मिक और जातिगत नारे लिखे गए थे। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई है। मामला पूरी तरह शांत है और दीवार पर लिखे गए शब्द हटा दिए गए हैं। संबंधित थाना को मामले में निगरानी रखने और कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed