{"_id":"6a66efa7ab1d207bee04be63","slug":"muzaffarpur-bihar-news-painter-dead-body-found-in-suspicious-circumtance-outside-hang-at-door-family-says-murder-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4546458-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नेल्लोर में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नेल्लोर में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 27 Jul 2026 02:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:04 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के सुंदरखौली गांव निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र सहनी की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराए के कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सुंदरखौली गांव निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र सहनी की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हरेंद्र का शव उसके किराए के कमरे के बाहर दरवाजे पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही नेल्लोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
एक वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने नेल्लोर गया था युवक
बताया जाता है कि हरेंद्र करीब एक वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए नेल्लोर गया था, जहां वह पेंटर का काम करता था। करीब पांच दिन पहले पुलिस ने परिजनों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी और प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बताया।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हरेंद्र ऐसा कदम उठाने वाला व्यक्ति नहीं था। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रहने वाले लोगों ने किसी साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
12 वर्ष पहले हुआ था विवाह
परिजनों ने बताया कि हरेंद्र की शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
फिलहाल, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नेल्लोर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने निष्पक्ष जांच, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।