फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :police take major action ahead of independence day 342 arrested in

Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 342 लोग पकड़े गए; 172 अभियुक्त जेल भेजे गए

Fri, 14 Aug 2026 04:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 342 लोगों को पकड़ा है। इनमें से 172 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन करने के साथ संदिग्ध सामग्री की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :police take major action ahead of independence day 342 arrested in
कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल 342 लोगों को पकड़ा है। इस कार्रवाई में 172 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य से पूछताछ और उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। जिला पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई पूर्वी अनुमंडल पुलिस क्षेत्र में की गई, जहां अकेले 72 लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा पश्चिमी और नगर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भी लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सरकार की मदद की घोषणा पर मां ने कहा- परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान कुल 342 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से 172 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूर्वी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में सबसे अधिक गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने देर रात ब्रह्मपुरा थाना और फकुली थाना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed