फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   The target is to issue land allotment certificates to 30,000 landless families on August 15: Dr. DilipJaiswal

Bihar: स्वतंत्रता दिवस को 30 हजार भूमिहीन परिवारों को सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

Fri, 14 Aug 2026 03:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभियान बसेरा-02 के तहत राज्यभर में विशेष शिविर लगाकर प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
The target is to issue land allotment certificates to 30,000 landless families on August 15: Dr. DilipJaiswal
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया अधिकारियों को निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार अभियान बसेरा-02 के तहत राज्य के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र देगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 15 अगस्त को सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर चयनित लाभुक परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला समाहर्ता को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।

विज्ञापन

 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी सुयोग्य भूमिहीन परिवार आवास के लिए आवश्यक भूमि से वंचित न रहे। अभियान बसेरा-02 इसी संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार प्रदान करना सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में आयोजित राजकीय झंडोत्तोलन समारोह के बाद विशेष शिविर लगाकर चयनित लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर उनके माध्यम से लाभुकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा सभी लाभुकों के डिजिटल हस्ताक्षरित बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र पहले से ही अपलोड एवं सत्यापित किए जा रहे हैं। प्रमाण-पत्रों का मुद्रण कर वितरण के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत के लिए फोटोग्राफी करवाई जाएगी

डॉ. जायसवाल ने कहा कि लाभुकों को समारोह स्थल तक लाने और उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से पूरे कार्यक्रम की निगरानी करें और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर समारोह को भव्य, पारदर्शी एवं सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी, ताकि अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का समुचित दस्तावेजीकरण हो सके।


भूमिहीन परिवारों के लिए होगा विशेष उपहार

राजस्व मंत्री ने कहा कि अभियान बसेरा-02 के माध्यम से सरकार भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य की मजबूत आधारशिला उपलब्ध करा रही है। 15 अगस्त को 30 हजार परिवारों को भूमि का अधिकार मिलना बिहार के गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस का एक विशेष उपहार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed