फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news thee children met to bath and tragic death by drowning in the kanti ntpc dam police investigate

Muzaffarpur News: NTPC डैम में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, एक साथ तीन घरों में पसरा मातम

Fri, 10 Jul 2026 09:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 09:05 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Bihar news thee children met to bath and tragic death by drowning in the kanti ntpc dam police investigate
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक बच्चों की पहचान कर ली गई है। तीनों कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन


नहाते समय गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार दिन में सभी बच्चे डैम के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण तीनों बच्चे पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन


गोताखोरों और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने डैम में छलांग लगाकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ तीन घरों के बुझ गए चिराग
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल परिसर से लेकर गांव तक परिजनों की चीख-पुकार और रुदन से माहौल गमगीन बना हुआ है।


यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed