सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : top ten criminal arrest by police today accused in several serious cases

Bihar: यहां 27 लाख लूट कांड का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल से निकलते ही फिर सक्रिय हुआ था गिरोह

मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के टॉप-टेन वांछित कुख्यात अपराधी झामु उर्फ चिंटू को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह कई लूट और छिनतई मामलों में फरार चल रहा था।

Muzaffarpur Bihar news : top ten criminal arrest by police today accused in several serious cases
टॉप टेन वांछित बदमाश अरेस्ट
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने टॉप-टेन वांछित कुख्यात अपराधी झामु उर्फ चिंटू उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार झामु बोचहा के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट मामले में भी आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। उसे अहियापुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित अपराधी झामु अहियापुर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा और अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।


ये भी पढ़ें- Bihar: पनोरमा ग्रुप पर 66 घंटे की IT रेड से मचा हड़कंप, नकदी और गहने बरामद; जानें क्या बोले सीएमडी?

कई मामलों में रहा है संलिप्त
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि झामु उर्फ चिंटू जिले का टॉप-टेन वांछित अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, छिनतई समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। हाल ही में एक व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार था।

पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद वह दोबारा अपने गिरोह को सक्रिय करने की कोशिश में था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

टॉप टेन वांछित बदमाश अरेस्ट

टॉप टेन वांछित बदमाश अरेस्ट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed