{"_id":"6a1018127c8b291d5e06896f","slug":"muzaffarpur-bihar-news-woman-shot-dead-after-criminal-entering-her-home-incident-caused-a-sensation-in-the-area-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4309896-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटी की लव मैरिज की सजा मां को! रात डेढ़ बजे घर में घुसे हमलावर, सोती महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटी की लव मैरिज की सजा मां को! रात डेढ़ बजे घर में घुसे हमलावर, सोती महिला को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात घर में सो रही महिला मीना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के रंजीत पासवान और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय मीना देवी, पति महेश पासवान, के रूप में हुई है। मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत वार्ड नंबर 2 का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव के युवक पर लगा हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों ने गांव के ही रंजीत पासवान पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश का मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी की पुत्री किरण कुमारी ने सुधीर पासवान के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष की ओर से पहले भी धमकियां दी जा रही थीं।
Trending Videos
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के ससुर हरिचंद्र पासवान और सास झुनिया देवी ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें: गयाजी का ‘मौत वाला पुल’! सरिया बाहर, पिलर जर्जर; IIT रिपोर्ट से दहशत में लोग, कभी भी हो सकता है हादसा
पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम बुलाई गई
इस मामले में साहेबगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला घर में सो रही थी, तभी आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।