{"_id":"6a44c64fde0c423650079104","slug":"muzaffatpur-bihar-news-asi-posted-at-his-own-police-station-nabbed-by-vigilance-team-while-accepting-bribe-of-8-thousand-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4454344-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अपने ही थाने में रिश्वत लेते धरे गए ASI, पीड़ित से ले रहे थे 8000 रुपये, निगरानी टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अपने ही थाने में रिश्वत लेते धरे गए ASI, पीड़ित से ले रहे थे 8000 रुपये, निगरानी टीम ने दबोचा
Wed, 01 Jul 2026 04:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाने में तैनात एएसआई को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक विवादित मामले में कार्रवाई के नाम पर पहले 10 हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में 8 हजार रुपये में तय हुई।
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में एएसआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना में पदस्थापित एएसआई मुन्ना यादव को रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई ने एक विवादित मामले में कार्रवाई और समझौता कराने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत मांगी थी। बुधवार को उन्होंने पीड़ित को थाने बुलाकर 8 हजार रुपये की रिश्वत ली, तभी निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
10 हजार की मांग, 8 हजार में हुआ सौदा
जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई मुन्ना यादव राजेपुर थाना में एक मामले के जांच अधिकारी थे। ग्रामीण बब्बन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान से पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने के नाम पर मुन्ना यादव ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित ने निगरानी विभाग से की थी शिकायत
लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर बब्बन पासवान ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर रिश्वतखोर एएसआई को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते ही रंगेहाथ दबोचा गया एएसआई
बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई मुन्ना यादव ने बब्बन पासवान से 8 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
यह भी पढ़ें: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई
पूछताछ के बाद होगी आगे की कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके बाद उन्हें निगरानी थाना ले जाया जाएगा, जहां भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।