सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sitamarhi-rudra-pratap-singh-suspicious-death-mehsaul-pratap-nagar-wedding-tragedy Bihar News

Bihar: बहन की शादी से पहले घर से उठी भाई की अर्थी, खुशियों के बीच मातम; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार

सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में उस वक्त मातम पसर गया, जब शादी की खुशियों के बीच युवक रूद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला। बहन की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

sitamarhi-rudra-pratap-singh-suspicious-death-mehsaul-pratap-nagar-wedding-tragedy Bihar News
दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर मोहल्ले में सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक घर से खुशियों की जगह चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मोहल्ले के निवासी चंचल सिंह के पुत्र रूद्र प्रताप सिंह का शव उनके अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Trending Videos


शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा
जानकारी के अनुसार, चंचल सिंह के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल था। मृतक रूद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी आगामी 27 अप्रैल को होनी तय हुई थी। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और शादी की रस्में व तैयारियां जोरों पर थीं। भाई अपनी बहन की विदाई की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मौत के सन्नाटे ने जगह ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
परिजनों ने बताया कि रूद्र प्रताप सिंह की लाश घर के कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पाई गई। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें- बिहार लहूलुहान: एक दिन में छह बड़े हत्याकांड; युवक, महिला और मासूमों को भी मार डाला, जानिए कहां क्या हुआ?

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर तकनीकी और वैज्ञानिक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

वहीं, मेहसौल थानाध्यक्ष असदुल्लाह ने बताया कि प्रताप नगर मोहल्ले में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed