{"_id":"6a44dae1f2a7a2bd5708f125","slug":"young-man-lured-woman-to-nepal-under-the-guise-birgunj-motihari-east-champaran-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4454417-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्यार के बहाने नेपाल ले गया प्रेमी, सुनसान मकान में बनाया बंधक, मोबाइल हाथ लगते ही खुला खौफनाक राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्यार के बहाने नेपाल ले गया प्रेमी, सुनसान मकान में बनाया बंधक, मोबाइल हाथ लगते ही खुला खौफनाक राज
Wed, 01 Jul 2026 04:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
मोतिहारी की एक युवती को प्रेम संबंध का झांसा देकर नेपाल के वीरगंज ले जाकर सुनसान मकान में बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल मिलने पर युवती ने पिता को सूचना दी, जिसके बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
प्रेम के जाल में फंसाकर युवती को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Motihari News: प्यार के नाम पर युवतियों को झांसा देकर सीमा पार ले जाने और उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की एक युवती को कथित तौर पर प्रेम के जाल में फंसाकर नेपाल के वीरगंज ले जाया गया, जहां उसे कई दिनों तक एक सुनसान मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता के अनुसार, उसे भूखा रखा गया, अंधेरे कमरे में बंद किया जाता था और तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थीं। नेपाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाने के एंगल से कर रही है।
प्रेम के झांसे में फंसाकर नेपाल ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी की रहने वाली युवती को छपरा निवासी युवक प्रेम संबंध का झांसा देकर अपने साथ नेपाल के वीरगंज ले गया। आरोप है कि वहां रानीघाट स्थित एक सुनसान मकान में उसे कैद कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखता था और मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
मोबाइल हाथ लगते ही पिता को सुनाई आपबीती
इसी बीच एक दिन युवती के हाथ मोबाइल फोन लग गया। उसने किसी तरह अपने पिता से संपर्क कर अपनी पूरी आपबीती सुनाई और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही परिजनों ने समाजसेवी संस्था स्वच्छ रक्सौल से संपर्क किया। इसके बाद संस्था ने नेपाल की एक सामाजिक संस्था और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
छापेमारी में युवती सुरक्षित मिली, आरोपी फरार
संयुक्त टीम ने वीरगंज के रानीघाट स्थित मकान पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन टीम ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। रेस्क्यू के बाद पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया और उसका बयान दर्ज किया गया।
समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो जा सकती थी जान
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और स्थानीय सहयोगी संस्थाओं की मदद से तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे युवती को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका। वहीं, पीड़िता ने बताया कि यदि समय रहते उसे मोबाइल नहीं मिलता तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
मानव तस्करी के एंगल से हो रही जांच
नेपाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि मानव तस्करी के आरोप की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।