सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Railway Station Expansion Ashwini Vaishnaw Announces New 5-Platform Station for Bihar

Bihar: पटना को मिलेगी बड़ी सौगात, 5 नए प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन बनेगा; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में रेलवे ढांचे के विस्तार और नई रेल सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने रफ्तार बढ़ा दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के दौरान राज्य को नई ट्रेनों, स्टेशन आधुनिकीकरण और इंजन निर्माण से जुड़ी कई सौगातें मिलने जा रही हैं।

Patna Railway Station Expansion Ashwini Vaishnaw Announces New 5-Platform Station for Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

एकदिवसीय बिहार दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनका स्वागत किया। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट दिया है और राज्य में लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे का विकास अब एक नए स्वरूप में हो रहा है। आज यहां से दो नई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत होगी।


नया रेलवे स्टेशन विकसित होगा
पटना क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए हार्डिंग पार्क में पांच नए प्लेटफॉर्म वाला एक नया रेलवे स्टेशन विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी पटना के निकट स्थित फतुहा रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक तरीके से विकास किया जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निर्मित रेल इंजन अब निर्यात भी किए जा रहे हैं और आज 51वां लोकोमोटिव बिहार से अफ्रीकी देश गिनी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा
विज्ञापन


छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
बता दें कि रेल मंत्री पटना के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया जायेंगे।वैष्णव पटना और छपरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अश्विनी वैष्णव छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औनरिहार की वाराणसी तक विस्तारित रेल सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। इसके मरहौरा के रेल इंजन कारखाने का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed