{"_id":"6a50b9b828368e356501d98d","slug":"bihar-10-june-marked-as-pension-diwas-1100-to-be-credited-directly-to-bank-accounts-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब हर महीने की 10 तारीख को मनेगा 'पेंशन दिवस', सीधे खाते में आएंगे 1100 रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब हर महीने की 10 तारीख को मनेगा 'पेंशन दिवस', सीधे खाते में आएंगे 1100 रुपये की राशि
Fri, 10 Jul 2026 02:52 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:52 PM IST
सार
बिहार सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में DBT के जरिए 1,423.94 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। सरकार ने सभी पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब राज्य में हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन सभी पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी।
97.84 लाख लाभार्थियों को मिली 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि
लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस राशि में राज्य की तीनों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून 2026 की पेंशन तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) की तीनों पेंशन योजनाओं के मई और जून 2026 की राशि शामिल है।
कोई पात्र व्यक्ति योजना से नहीं रहेगा वंचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आधार लिंकिंग का कार्य भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समय पर और पारदर्शी होगी पेंशन व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन वितरण की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक आधारित होगी, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने सहयोग शिविर और पंचायत विकास दिवस के दौरान पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Health : नीतीश कुमार NDA बैठक से पहले बीमार! क्या हुआ, बैठक में जाएंगे या नहीं?
पेंशन राशि बढ़ने से लोगों को मिला सहारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये किए जाने से गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के जिलाधिकारी और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।