सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Diwas 2026: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Day celebrations, demonstration, Gandhi Maidan

Bihar Diwas 2026: सीएम नीतीश ने किया बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ, जानिए पवेलियन में जाने के बाद क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 22 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह को लेकर 15 हजार वर्गफुट में पवेलियन लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह पवेलियन एक 'टाइम मशीन' की तरह है। यहां 'धरोहर दर्शन' के माध्यम से हम अपनी खोती हुई ग्रामीण विरासतों को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Bihar Diwas 2026: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Day celebrations, demonstration, Gandhi Maidan
बिहार दिवस शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम को पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 2026 (22-24 मार्च) का शुभारंभ किया। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ. बी. राजेंद्र ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस समारोह-2026 के उद्घाटन से पूर्व पटना के गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

Trending Videos


'बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे'
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के पवेलियन में लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संवर्द्धन कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कला कक्ष, स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष, अटल टिंकरिंग लैब, आईसीटी कक्ष, ईको क्लब बाल संसद, खेल कक्ष, निपुण कक्ष, बाल वाटिका आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Diwas 2026: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Day celebrations, demonstration, Gandhi Maidan
सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार। - फोटो : अमर उजाला

पवेलियन में पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन
इस बार बिहार दिवस के अवसर पर ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न इकाइयों द्वारा उनकी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित स्टॉल और पवेलियन लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के जरिए आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है इसके अलावा, विभाग के पवेलियन में इस बार राज्य की पारंपरिक कलाओं, जैसे लहठी एवं सुजनी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही, महिला उद्यमियों के उत्पादों के प्रदर्शन-सह-विपणन के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। 

Bihar Diwas 2026: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Day celebrations, demonstration, Gandhi Maidan
बिहार दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रदर्शित किया गया
बिहार सरकार के विभाग की इकाइयों में समाज कल्याण निदेशालय, आईसीडीएस निदेशालय, राज्य आयुक्त निशक्तता (दिव्यांगजन) कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) तथा राज्य बाल संरक्षण समिति आयोजन में शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से राज्य की विकास यात्रा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed