सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Legislative Assembly Secretariat bus service begins providing easy travel facilities to employees and p

Bihar: बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा शुरू, अब कर्मचारियों और आम लोगों को मिलेगी आसान सफर की सुविधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 25 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा का विस्तार किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नई बस सेवा का शुभारंभ करते हुए पांच अतिरिक्त बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

Bihar Legislative Assembly Secretariat bus service begins providing easy travel facilities to employees and p
बसों को हरी झंडी दिखाते विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में सोमवार को बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा का शुभारंभ किया गया। सचिवालय बस सेवा के विस्तार के तहत शुरू की गई इस नई सेवा का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, प्रशासन प्रमुख सुभाष नारायण समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक वाहनों के अधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत बिहार विधानसभा सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आवागमन के लिए पिंक और ग्रीन बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से चल रही हैं 25 बसें
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि निगम द्वारा पहले से सचिवालय बस सेवा के तहत 25 बसों का सफल संचालन किया जा रहा है। अब इस सेवा का विस्तार करते हुए पांच अतिरिक्त बसों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से विधान मंडल सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


इलेक्ट्रिक, पिंक और सीएनजी बसों का होगा परिचालन
बिहार विधानसभा सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए पिंक, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का परिचालन शुरू किया गया है। नई बस सेवा के तहत विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन बसों का संचालन किया जाएगा।

एम्स पटना से बिहार विधान मंडल सचिवालय रूट
इस रूट पर एक इलेक्ट्रिक, एक सीएनजी और एक पिंक बस का संचालन किया जाएगा। बसें सुबह 8:30 बजे, 8:40 बजे और 8:50 बजे एम्स पटना से खुलेंगी। ये बसें फुलवारी शरीफ गोलंबर, अनीसाबाद गोलंबर, चितकोहरा गोलंबर, कच्ची तालाब, गर्दनीबाग और मीठापुर पुल होते हुए बिहार विधान मंडल सचिवालय तक जाएंगी। वापसी में भी इसी मार्ग से बसों का संचालन होगा।

सगुना मोड़ से सचिवालय तक बस सेवा
इस रूट पर एक इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। बस सुबह 8:05 बजे सगुना मोड़ से खुलेगी और आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़, रामनगरी, राजीव नगर थाना, राजवंशी नगर और शास्त्री नगर होते हुए सुबह 9:15 बजे बिहार विधान मंडल सचिवालय पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से परेशान बिहार! बारिश के लिए वैशाली में शुरू हुआ हवन-यज्ञ, भोलेनाथ से राहत की प्रार्थना

धनकी मोड़ से कंकड़बाग होकर चलेगी बस
इस रूट पर एक इलेक्ट्रिक, एक सीएनजी और एक पिंक बस का संचालन किया जाएगा। बसें सुबह 8:20 बजे, 8:25 बजे और 8:30 बजे धनकी मोड़ से खुलेंगी। ये बसें कुम्हरार, भूतनाथ मोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन और आर ब्लॉक होते हुए बिहार विधान मंडल, निर्वाचन आयोग और विकास भवन तक जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed