सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 90 additional beds are being installed in the women's ward of PMCH CM Nitish Kumar News

Bihar News: महिला मरीजों को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, PMCH के किस वार्ड में 90 अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 02 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली महिला मरीजों के लिए काम की खबर है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में और कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं, आइये जानते हैं...

Bihar News: 90 additional beds are being installed in the women's ward of PMCH CM Nitish Kumar News
पीएमसीएच में लगा बेड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को लेकर महिला मरीजों के लिए बड़ा एलान किया है। महिला मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए उन्होंने राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए एनडीए सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा की है। 

Trending Videos


हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीएमसीएच में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। प्रसव, स्त्री रोग संबंधी सर्जरी और अन्य जटिल उपचार के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बेड बढ़ने से न केवल इलाज आसान होगा, बल्कि मरीजों को बेहतर निगरानी और सुव्यवस्थित देखभाल भी मिल सकेगी। इसके अलावा महिला वार्ड में साफ सफाई का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले दो अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश ने इन कामों को जल्दी पूरा करने का दिया आदेश, योजना से क्या फायदा होगा मुख्यमंत्री ने बताया

कब तक चालू होगी एयर एम्बुलेंस के उतरने की सुविधा
वहीं विभाग ने 2029 तक पीएमसीएच में चल रहें सभी विकास व विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही पीएमसीएच में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-दो महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग व स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed