सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Special drive in Patna from today, nine teams deployed against encroachment; Police Patna DM Order

Bihar News: आज से पटना में चलेगा स्पेशल ड्राइव, अतिक्रमण के खिलाफ नौ टीमें तैनात; कहां-कहां चलेगा अभियान?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 02 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

आज से पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो रहा है। डीएम के निर्देश पर राजधानी में बुलडोजर नजर आएंगे। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। आइये जानते हैं किन इलाकों में बुलडोजर चलाया जाएगा? पटना डीएम ने क्या तैयारी की है?

Bihar News Special drive in Patna from today, nine teams deployed against encroachment; Police Patna DM Order
पटना में आज से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा में नगर आवास एवं विकास विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने एलान किया था कि राजधानी पटना समेत कई जगहों पर मार्च से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। पटना शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो मार्च से 28 मार्च तक बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाए्रगा। इसलिए जिला प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही सरकारी जमीन से अवैध कब्जा छोड़ दें। पटना में दो मार्च से अतिक्रमण के विरुद्ध पुन: विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर नौ टीमों का गठन किया गया है। यह मल्टी-एजेंसी अभियान होगा, जिसमें प्रशासन के साथ कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Trending Videos


अभियान पटना नगर निगम के छह अंचलों में नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी के साथ नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मी इसमें शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अंतर्विभागीय समन्वय और संवाद के साथ प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाएं। फॉलोअप टीम और मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखने तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। टी-प्वाइंट, गोलंबर और प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण-मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी है स्पेशल ड्राइव, लोगों ने क्या कहा?
शहरवासियों ने अभियान को अच्छी पहल बताया है। गोला रोड इलाके के लोगों का कहना है कि शाम होते ही ठेले और फुटकर दुकानदार सड़क पर दुकान सजा लेते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। पांच मिनट की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट लग जाते हैं। लोगों ने बताया कि गोला रोड मोड़ पर दर्जनों ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इतना ही नहीं गली और मोहल्लों में कई लोगों ने सरकारी सड़क का अतिक्रमण कर रखा है। इससे काफी परेशानी होती है। आईजीआईएमएस के सामने भी ठेला दुकानों के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं मछुआ टोली, बाकरगंज, हथुआ मार्केट, कदम कुआं और नाला रोड इलाके में शाम के समय सड़क के दोनों ओर दुकानें सज जाती हैं। भीड़ बढ़ने से स्थिति यह हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यही हाल पटना जंक्शन का भी रहता है। पटना जंक्शन से लेकर जीपीओ गोलंबर तक अहले सुबह से सड़क के दोनों ओर फुटकर दुकानें और ई रिक्शा लगी रहती है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि यहां रोज जाम लगता है। इसलिए स्पेशल ड्राइव जरूरी है। 
Bihar News: रंजिश की आग भड़की! गोलीबारी में चार घायल, तनाव में दहशत

फुटकर दुकानदारों में हड़कंप, क्या कहा?

अतिक्रमण हटाओ अभियान से फुटकर दुकानदारों में हड़कंप है। उनका कहना है कि प्रशासन ने दुकान लगाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। ठेले पर दुकान लगाकर ही उनकी रोजी-रोटी चलती है। वह प्रतिदिन तीन-चार घंटे काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दुकानदारों ने सरकार से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने और फिर अभियान चलाने की मांग की है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में जनता का सहयोग जरूरी है। किसी भी हाल में अतिक्रमण न करें। जाम की समस्या से सभी को परेशानी होती है। प्रशासन का सहयोग करें और सरकारी कार्य में बाधा न डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed