सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Grand Mango Festival 2026 to Showcase Over 100 Rare Mango Varieties in Patna

Bihar: ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल में मियाजाकी, जर्दालू समेत 100 दुर्लभ किस्में, पटना में कब-कहां होगा आम महोत्सव?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Grand Mango Festival 2026: आम महोत्सव में देश-विदेश की 100 से अधिक दुर्लभ और प्रीमियम आम किस्मों का प्रदर्शन होगा। आयोजन में मैंगो टेस्टिंग, तकनीकी सत्र, पौधों की बिक्री, क्विज प्रतियोगिता और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

Bihar News: Grand Mango Festival 2026 to Showcase Over 100 Rare Mango Varieties in Patna
पटना में 13 जून से आम महोत्सव का आयोजन हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आम के शौकीनों, किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों के लिए राजधानी पटना में एक खास आयोजन होने जा रहा है। बिहार नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल 2026 का आयोजन 13 और 14 जून को किया जाएगा। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। महोत्सव में देश और विदेश की 100 से अधिक दुर्लभ एवं प्रीमियम आम किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें जापान का चर्चित मियाजाकी, रेड आइवरी, आर2ई2, बारी-4, कैटिमोन, सेंसेशन, सिंधु सीडलैस, अल्फांसो, जर्दालू, गुलाबखास और लंगड़ा मालदह जैसी किस्में प्रमुख आकर्षण होंगी।



आम प्रेमियों को मिलेगा टेस्टिंग का मौका
एसोसिएशन के अध्यक्ष एके मणि ने कहा कि आम महोत्सव में आने वाले आगंतुक विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद भी चख सकेंगे। विशेष रूप से फ्लोरा पेरेनिया नर्सरी की ओर से मैंगो टेस्टिंग और मैंगो डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा, जहां दुर्लभ और अंतरराष्ट्रीय किस्मों को करीब से देखने और उनके स्वाद को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव केवल आमों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहेगा। कृषि वैज्ञानिक, उद्यानिकी विशेषज्ञ और अनुभवी नर्सरी संचालक आधुनिक आम उत्पादन तकनीक, पौध प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा व्यावसायिक बागवानी पर विस्तृत जानकारी देंगे। इसके लिए एक तकनीकी मार्गदर्शन एवं परामर्श केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद सकेंगे दुर्लभ आम के पौधे
एसोसिएशन के सचिव अभिजीत नारायण ने कहा कि आम महोत्सव में आयोजन में बिहार और अन्य राज्यों से आए नर्सरी संचालक तथा किसान अपने स्टॉल लगाएंगे। यहां आगंतुक सीधे आम फल और फलदार पौधों की खरीदारी कर सकेंगे। इससे दुर्लभ और गुणवत्तापूर्ण आम की किस्में एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। महोत्सव में बच्चों और युवाओं के लिए मैंगो क्विज प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं फूड स्टॉल, कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन

Bihar: राजद के पास अब क्या मास्टर प्लान? लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का कैसा मैसेज कहां तक पहुंचा रही पार्टी

कई प्रतिष्ठित संस्थान होंगे शामिल
इस आयोजन के सफल संचालन और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी ग्रीन शेल्टर नर्सरी को सौंपी गई है, जबकि ग्रीन जिंजर, पटना आधिकारिक फूड पार्टनर है। भारत नर्सरी (हाजीपुर), कुशवाहा नर्सरी (पूसा), हरियाली नर्सरी (मुजफ्फरपुर), सीताराम नर्सरी (हाजीपुर), जयश्री नर्सरी (बिहटा) और मानस एग्री बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड (पटना) समेत कई संस्थान इसमें भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed