सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Hotels, transport and shooting vendors can also register for business, Bihar film news

Bihar: बिहारवासी इन व्यवसायों के लिए करें यहां मुफ्त में निबंधन; फिल्म शूटिंग से भी मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 27 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार सरकार की ओर से बताया गया कि स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा मौका है। होटल, ट्रांसपोर्ट समेत शूटिंग वेंडर बिहार फिल्म बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। 

Bihar News Hotels, transport and shooting vendors can also register for business, Bihar film news
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायियों के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस खास पहल से राज्य के कलाकारों, तकनीशियनों और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं। 
Trending Videos

 

पोर्टल के माध्यम से स्थानीय कलाकार (एक्टर, डांसर, सिंगर आदि) के साथ-साथ फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीकी और व्यावसायिक लोग भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें कैमरा, लाइट, साउंड, ड्रोन, एडिटिंग, वीएफएक्स जैसी तकनीकी सेवाएं, आर्ट डायरेक्शन, सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम और मेकअप जैसी क्रिएटिव सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा होटल, ट्रांसपोर्ट, शूटिंग लोकेशन, कैटरिंग जैसी लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले व्यवसायी भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। मीडिया और प्रमोशन से जुड़े लोग जैसे डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी के पेशेवरों के साथ-साथ सिक्योरिटी, इवेंट मैनेजमेंट और लोकल कोऑर्डिनेशन से जुड़े लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं 

इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिहार में होने वाली फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों को सीधे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी नए क्लाइंट मिलेंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे। इच्छुक लोग बिहार सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल (film.bihar.gov.in) वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। वेंडर श्रेणी में स्टूडियो, एनीमेशन, प्रॉप्स, उपकरण, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, संपादन, वेशभूषा, खानपान, आतिथ्य, सुरक्षा एवं यात्रा सेवाओं जैसी विविध सेवाओं को शामिल किया गया है। वहीं, परफॉर्मेंस श्रेणी में अभिनय, निर्देशन, छायांकन, संगीत, नृत्य, लेखन, ध्वनि डिज़ाइन, संपादन, कला निर्देशन, मेकअप एवं हेयर, वेशभूषा डिजाइन और वीएफएक्स जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed