फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Kanhaiya Kumar takes a dig at PM Modi shares details about the fact-finding team

Bihar: कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'फैक्ट फाइंडिंग' टीम के बारे में क्या जानकारी दी? जानिए सबकुछ

Sun, 02 Aug 2026 08:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार आज पटना में पहुंचे। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। आइये जानते हैं पूरी बात... 

विज्ञापन
Bihar News Kanhaiya Kumar takes a dig at PM Modi shares details about the fact-finding team
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नीट परीक्षा को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस, हिरासत और मुकदमे दर्ज किए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने राज्यव्यापी 'फैक्ट फाइंडिंग' अभियान शुरू किया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी ने पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए अलग-अलग जिलों में जांच टीमें गठित की हैं, जो पीड़ित छात्रों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगी। कन्हैया कुमार ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग टीमें पटना के अलावा जहानाबाद, सीवान, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में जाकर घटनाओं की जानकारी जुटा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन के दौरान कई जगहों पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, छात्रों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और गिरफ्तारियां की गईं। साथ ही जहानाबाद और सिवान में फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टीम एक-एक छात्र से मुलाकात कर यह जानकारी जुटा रही है कि किस छात्र पर कब और कहां मुकदमा दर्ज हुआ, किसे हिरासत में लिया गया, किसके साथ मारपीट हुई और किन परिस्थितियों में जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दानापुर में दर्ज मामलों को अब तक वापस नहीं लिया गया है और छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लगातार नए सबूत सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


कन्हैया कुमार ने बताया कि पटना की फैक्ट फाइंडिंग टीम में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और यूथ कांग्रेस लीगल सेल के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रितेश भदौरिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टीम छात्रों, वकीलों, प्रशासनिक अधिकारियों, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात कर रही है। सभी तथ्यों के आधार पर तैयार रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राहुल गांधी लगातार छात्रों के मुद्दे पर अभियान चला रहे'
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों के मुद्दे पर 'छात्रों की गूंज' अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब तक इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने को तैयार नहीं है और फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के जरिए सरकार की जिम्मेदारी तय करने की मांग की जाएगी।


'छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना होगा'
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि छात्रों से माफी मांगने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से यह कहना कि हमने विद्यार्थियों को माफ कर दिया ऐसी स्थिति है जिसे चोरी और ऊपर से सीनाजोरी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना होगा और कांग्रेस सभी तथ्यों के साथ जनता के सामने पूरी रिपोर्ट रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed