सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish Kumar arrives to wish Shakuni Chaudhary on his birthday: Samrat Chaudhary, Bihar Politics

Bihar News: सीएम नीतीश बोले- बहुत अच्छा काम करे सम्राट, बेटे की तारीफ सुनकर शकुनी चौधरी ने कहा- सपना पूरा हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Jan 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Samrat Chaudhary: अपने पिता के जन्मदिन समारोह पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी ने शकुनी चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी जीवन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल बना रहा।

Bihar News: Nitish Kumar arrives to wish Shakuni Chaudhary on his birthday: Samrat Chaudhary, Bihar Politics
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी को दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और बिहार सरकार में मंत्री रहे शकुनी चौधरी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर समारोह का आयोजन किया। इसमें सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी और उनका हाल चाल पूछा। 

Trending Videos


सीएम नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी से कहा कि हमलोग आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। आप स्वस्थ्य रहे। पटना में रहेंगे तो हमलोग इसी तरह हमलोगों की मुलाकात होती रहेगी। सीएम की बात सुनकर शकुनी चौधरी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां रहूं। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की खूब तारीफ की। कहा कि सम्राट बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और भविष्य में वह काफी आगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बिहार खूब तरक्की करे मैं यही कामना करता हूं'
सीएम नीतीश कुमार ने अन्य नेताओं के साथ दीप जलाकर शकुनी चौधनी को जन्मदिन की बधाई दी। शकुनी चौधरी ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के सवाल पर कहा कि आज पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। हमलोगों ने आज काफी बातचीत की। लालू यादव के आतंक को खत्म करने के लिए लव-कुश समीकरण बनाया गया था। उसी की देन आज नीतीश कुमार हैं। उस दौर में जॉर्ज फर्नांडिस का नेतृत्व था। शकुनी चौधरी ने कहा कि जो बीज मैंने बोया था, वह आज फलीभूत हो गया है। आज लव-कुश समाज का बेटा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री है। अब मेरा सपना पूरा हुआ है। बिहार खूब तरक्की करे मैं यही कामना करता हूं। 
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों घने कोहरे का अलर्ट, 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए मौसम का हाल

सम्राट चौधरी बोले- सभी ने दीर्घायु होने की कामना की
सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर सरकारी आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिवस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed