Bihar News: राजस्व विभाग ने आठ अंचल अधिकारियों और कर्मियों पर की कार्रवाई, जानिए किस पर क्या आरोप?
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 50 अंचल अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार या अन्य गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को आठ अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों के के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तथा विभागीय कार्यवाही को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अपने पद का दुरुपयोग करने की छूट नहीं दी जाएगी। विभाग की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई जहानाबाद, रोहतास, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा, बांका जिले में हुई है। आइये जानते हैं किस पर क्या आरोप है?
Bihar News: पटना में कहां-कहां लगेगा सहयोग शिविर, अपनी शिकायतों का समाधान कराने पहुंचे; ऑनलाइन भी सुविधा
- जहानाबाद जिले के रतनीफरीदपुर के तत्कालीन अंचल निरीक्षक संतु कुमार राम के खिलाफ की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के मामले में उनकी पेंशन में शत-प्रतिशत स्थायी कटौती का दंड लगाया गया है।
- रोहतास जिले के करगहर के तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव के खिलाफ बिना सूचना और वैध कारण के लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया है।
- मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के तत्कालीन अंचल अधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार पर स्थानांतरण के बाद भी बड़ी संख्या में दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन करने के आरोप में दूसरे कारण बताओ नोटिस की मांग की है।
- भागलपुर जिले के नारायणपुर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अजय कुमार सरकार के खिलाफ दाखिल-खारिज के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कार्रवाई चल रही है।
किस अधिकारी पर किस तरह की गड़बड़ी का आरोप?
रोहतास के डिहरी की तत्कालीन अंचल अधिकारी सीमा रानी पर सरकारी भूमि से जुड़े अभिलेखों में कथित जालसाजी कर भूमि के बंदरबांट और दाखिल-खारिज से संबंधित गंभीर अनियमितताओं के आरोप में विभागीय कार्रवाई जारी है।
नालंदा जिले के एकंगरसराय के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी आमोद कुमार और बांका जिले के बौंसी के तत्कालीन अंचल अधिकारी विजय कुमार गुप्ता पर एक ही दस्तावेज को पहले अस्वीकृत और बाद में स्वीकृत करने की अनियमितता के आरोप पाए गए हैं। विजय कुमार गुप्ता की पेंशन में दो वर्षों के लिए 10 प्रतिशत कटौती का दंड दिया गया है, जबकि आमोद कुमार से द्वितीय कारणपृच्छा अभ्यावेदन मांगा गया है। इसके अलावा बांका जिले के बेलहर के तत्कालीन अंचल अधिकारी नागेंद्र प्रसाद के खिलाफ भी इसी प्रकार के मामले में आरोप पत्र गठित किया गया है।