फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar Students March to CM Residence Break Barricades Police Use Water Cannons to Disperse Protesters in patna

Bihar : सीएम आवास घेरने पहुंचे छात्रों ने बैरिकेड तोड़ा, वाटर कैनन से रोका गया; किस मुद्दे पर उतरे संगठन?

Tue, 04 Aug 2026 02:09 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 04 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

रोजगार, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास मार्च निकाला। इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन को कई छात्र संगठनों के साथ सांसद पप्पू यादव का भी समर्थन मिला।

विज्ञापन
bihar Students March to CM Residence Break Barricades Police Use Water Cannons to Disperse Protesters in patna
पटना में रोजगार और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर सड़क पर उतरे छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन राजधानी पटना में रोजगार और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर छात्र सड़क पर उतर आए। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेतृत्व में विभिन्न छात्र और युवा संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ, द सोशलिस्ट और एआईडीवाईओ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया
जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार करने की कोशिश करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इसके बाद जुलूस इनकम टैक्स गोलंबर की ओर पहुंचा, जहां स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बीच कई छात्र सड़क पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाकर मार्ग खाली कराया। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bankipur Election Results : जो रोहिणी कह गईं, अब राजद MLA भी तेजस्वी यादव को सिखा रहे; बांकीपुर की हार पर रार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिला। सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन में शामिल हुए और युवाओं से आंदोलन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed