फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Provide Security or We Strike Employees Issue Ultimatum After Officer Murder Municipal Operations at Risk

Bihar: 'सुरक्षा दो या काम बंद', अधिकारी की हत्या के बाद कर्मचारियों का अल्टीमेटम; ठप पड़ेगा नगर निकाय का काम?

Tue, 04 Aug 2026 03:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने एसआईटी जांच, सशस्त्र सुरक्षा, परिजनों को मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Provide Security or We Strike Employees Issue Ultimatum After Officer Murder Municipal Operations at Risk
कार्यपालक पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दानापुर के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो राज्यभर के सभी नगर निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिससे नगर निकायों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


छह घंटे तक शव लेकर सड़क पर बैठे रहे परिजन
बताया गया कि शनिवार रात डॉ. विमल कुमार की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजन शव लेकर मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़े रहे, लेकिन दानापुर के गोला रोड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में परिजन और कार्यपालक पदाधिकारी करीब छह घंटे तक शव के साथ सड़क पर धरने पर बैठे रहे। बाद में शव का अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर चर्चा की
इसी क्रम में देर शाम दीघा-आशियाना रोड स्थित एक निजी हॉल में बिहार के विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो बिहार के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 'बेटा ढूंढो वरना आंदोलन होगा तेज', 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग; गुस्साए परिजनों ने एनएच किया जाम


सरकार को ज्ञापन सौंपकर कई प्रमुख मांगें रखी
कार्यपालक पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सरकार को ज्ञापन सौंपकर कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें डॉ. विमल कुमार हत्याकांड की एसआईटी से निष्पक्ष जांच, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को सशस्त्र सुरक्षा उपलब्ध कराना, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देना तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करना शामिल है। पदाधिकारियों के अनुसार, मगध रेंज के आईजी ने उन्हें जानकारी दी है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह किसी कार्यपालक पदाधिकारी की दूसरी हत्या है, जिससे पूरे राज्य के नगर निकाय अधिकारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी
कार्यपालक पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को शीघ्र स्वीकार कर लेती है तो हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा। अन्यथा राज्यभर के सभी नगर निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed