सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain alert for several districts today? No relief from humidity in Patna; monsoon

Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आज बारिश का अलर्ट? पटना में उमस से राहत नहीं; मानसून कहां-कहां एक्टिव?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Jun 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। यदि बाहर हों तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। आपदा विभाग की ओर से बताए गए दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें। 

Bihar Weather: Rain alert for several districts today? No relief from humidity in Patna; monsoon
बिहार में दो तरह का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री तो हो गई है लेकिन गर्मी से पूरी तरह से राहत अब तक नहीं मिली है। पटना समेत दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कोसी, सीमांचल, मिथिला और अंग प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं। वहीं उत्तर और मध्य बिहार के जिलों जैसे पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज हो सकती है। पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा और अरवल समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में भी एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। 


बिहार के किन जिलों में मानसून सक्रिय?
मौसम विज्ञान केंद्र,  के अनुसार 12 जून को मानसून ने उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल एवं बिहार के शेष क्षेत्रों के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड के कुछ जगहों में भी प्रगति की है। इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, मुंगेर, लखीसराय समेत कई जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटें में कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटों में कटिहार और पूर्णिया प्रमंडल के कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 82.8 मिमी बारिश कटिहार के प्राणपुर में रिकॉर्ड की गई, जबकि बरारी में 82.2 मिमी और धमदाहा में 56.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा आजमनगर (54.6 मिमी), समेली (51.0 मिमी), बरहरा कोठी (48.7 मिमी), बनमनखी (48.2 मिमी), पूर्णिया (38.8 मिमी), कटिहार (31.4 मिमी), किशनगंज (28.6 मिमी) और जाले (28.2 मिमी) समेत कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

Explainer: वज्रपात या ऐसी अन्य आपदाओं में मौत पर सरकार देती है कितना मुआवजा, कैसे मिलता है और किसे?

पटना में कब होगी बारिश? 17 जून तक कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं। 13 से 17 जून के बीच अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 जून को मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश की संभावना जताई है। तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 15 जून को फिर से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, हालांकि शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 16 और 17 जून को राजधानी में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो सकता है। दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। 16 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और 17 जून को 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का आसार हैं।

कहां का न्यूनतम तापमान किसना रिकार्ड किया गया?
  • वाल्मीकिनगर – 25.0 डिग्री सेल्सियस
  • पटना – 28.5 डिग्री सेल्सियस
  • गया – 27.2 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरपुर – 27.6 डिग्री सेल्सियस
  • भागलपुर – 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • पूर्णिया – 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • मधुबनी – 26.5 डिग्री सेल्सियस
  • समस्तीपुर – 26.8 डिग्री सेल्सियस
  • फॉरबिसगंज – 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • मोतिहारी – 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • जीरादेई – 31.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed