सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain and lightning expected across Bihar today Orange Alert issued for 19 districts Patna

Bihar Weather: आज पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात के आसार, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; पटना का मौसम कैसा रहेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Today Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

Bihar Weather: Rain and lightning expected across Bihar today Orange Alert issued for 19 districts Patna
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में मानसून का आगमन हो चुका है। शुक्रवार को पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 15 जून तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात का खतरा है। वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर सहित पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।



पटना में 16 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
पटना के मौसम की बात करें तो गुरुवार को पटना में बारिश हुई थी। आज सुबह से कई इलाकों में धूप और छांव का खेल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 से 16 जून तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 13 जून को एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 14 से 16 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, सीएम ने जताया दुःख
विज्ञापन


किस जिले का न्यूतनम तापमान कितना रहा?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 12 जून को बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं बक्सर में 24.8 डिग्री सेल्सियस, वाल्मीकिनगर 24.4 डिग्री सेल्सियस, पटना 25.8 डिग्री सेल्सियस और सीवान में 24.9 डिग्री सेल्सियस में तापमान में दर्ज की गई। दूसरी ओर पूर्णिया 24.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 24.3 डिग्री सेल्सियस, सबौर 24.6 डिग्री सेल्सियस, मुंगेर 25.0  डिग्री सेल्सियस और शेखपुरा 25.9 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed