{"_id":"69bb9b3c03ee8884590804df","slug":"bihar-weather-tomorrow-weather-today-weather-report-weather-warning-weather-update-patna-bihar-news-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar weather Tomorrow : बदल रहा मौसम का मिजाज, घटी धूप की ताकत, कहां-कहां बारिश के आसार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar weather Tomorrow : बदल रहा मौसम का मिजाज, घटी धूप की ताकत, कहां-कहां बारिश के आसार?
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar weather : बिहार में बढ़ते तापमान से लोग गर्मी महसूस करने लगे थे, लेकिन अब धूप की ताकत अब धीमी पड़ती जा रही है। अब मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में फिर मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटों से लोग कड़ी धूप से परेशान थे, लेकिन अब मौसम विभाग ने लोगों को राहत देने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर झमाझम बारिश की वापसी हो सकती है, लेकिन आज मौसम पूरी तरह शुष्क होने के कारण आपको बाहर निकलने पर तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आधारकार्ड में सुधार करवाने में लोगों के छूट रहे हैं पसीने, पटना जीपीओ में लग रही है रोज भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि आज बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का अहसास थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कल यानी शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर बिहार के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर सहित 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारे में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। तीन दिनों के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।
राज्य का सबसे गर्म स्थान भभुआ (कैमूर) माना गया, जहां का तापमान 36.4°C दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज करते हुए 33.9°C मापी गई। नालंदा जिले में 26 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में शाम होते ही आंशिक रूप से बादल छाने लगे हैं, जिससे रात के समय मौसम सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन