सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Amin strike starts land and Revenue department patna Bihar News amines protest vijay sinha

Bihar News : जमीन के कामों पर लग जाएगी ब्रेक, 23 मार्च से ठप पड़ जाएगा पूरा राजस्व तंत्र

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 19 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Amin Strike : अगर आपका जमीन संबंधित कोई काम है तो यह खबर आपके लिए है।  23 मार्च से आपके ऐसे सभी काम ठप हो जाएंगे, क्यों कि बिहार के सभी अमीनों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है।

Amin strike starts land and Revenue department patna Bihar News amines protest vijay sinha
धरना पर बैठे अमीन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में अगर आप ज़मीन की मापी, दाखिल-खारिज या सर्वे से जुड़ा कोई काम कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार के राजस्व अमीन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं, जिससे आने वाले दिनों में सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसर सकता है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आधारकार्ड में सुधार करवाने में लोगों के छूट रहे हैं पसीने, पटना जीपीओ में लग रही है रोज भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख से रहेगा काम ठप 
बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से पूरे सिस्टम को ठप करने की तैयारी में हैं। इस संबंध में संघ का कहना है कि 20 मार्च से राज्यभर के अमीन काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके तहत विरोध के साथ काम जारी रहेगा, लेकिन 23 मार्च से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना किया जाएगा। बिहार राजस्व अमीन संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि 23 मार्च से कामकाज को पूरी तरह ठप कर कर दिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-LPG Crisis: बिहार पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले 21 जमाखोरों को पकड़ा, किस जिले से सबसे ज्यादा सिलिंडर जब्त?

अमीनों की हैं कई मांग 
इस संबंध में अमीनों का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ पैसों की नहीं है। विभाग अब डिजिटल हो रहा है, लेकिन जिन कंधों पर इस डिजिटलीकरण का बोझ है, उन्हें ही नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। उनकी मुख्य शिकायतें कुछ इस प्रकार हैं। अमीनों की मांग है कि उनके काम की जटिलता को देखते हुए उन्हें तकनीकी कर्मी के रूप में मान्यता दी जाए। उनका यह भी कहना है कि जब सारा काम ऑनलाइन और डिजिटल मैप्स पर हो रहा है, तो अमीनों को पर्याप्त हाई-टेक मशीनें और भत्ता दिए जाएं। उनका यह भी कहना है कि काम का बोझ बढ़ रहा है लेकिन सुविधाएं अब तक पुरानी वाली ही हैं, इसलिए सुविधाएं भी आज के समय के अनुसार बढ़ाने चाहिए।

क्या पड़ेगा आम जनता पर हड़ताल का असर?
बताया जाता है कि अगर 23 मार्च को कामकाज ठप होता है, तो ज़मीन की मापी, सीमांकन और सरकारी योजनाओं के लिए होने वाले लैंड वेरिफिकेशन के काम लटक जाएंगे। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed