फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Yellow alert for rain in 15 districts; mix of sun and clouds continues in Patna; weather update

Bihar Weather: बिहार के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पटना में धूप-छांव का खेल जारी; जानिए मौसम का हाल

Sat, 01 Aug 2026 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

Bihar Monsoon: मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करें। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert for rain in 15 districts; mix of sun and clouds continues in Patna; weather update
बिहार में बारिश ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पटना में सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं। वहीं, पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा और खगड़िया समेत अन्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन



कहां-कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर (भभुआ) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया में 35.2 डिग्री, पूर्णिया में 34.8 डिग्री, सारण में 34.7 डिग्री, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और औरंगाबाद में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सबसे कम रहा, जबकि कैमूर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

Bihar News: 'रुको... गाड़ी साइड लगाओ' अब हर सिपाही नहीं कह सकेगा! बिहार में लागू हुए नए ट्रैफिक नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 16.5 मिमी बारिश समस्तीपुर (पूसा) में हुई। इसके अलावा दरभंगा में 6.5 मिमी, मुजफ्फरपुर में 4.8 मिमी, अररिया में 4.2 मिमी, सुपौल में 3.8 मिमी, सीवान और जहानाबाद में 2.5 मिमी, पूर्वी चंपारण में 2.1 मिमी, शेखपुरा में 2.0 मिमी तथा पटना में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed