सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP party and JDU party meetings before Rajya Sabha election 2026 Patna Bihar News

Rajya Sabha Election : बिहार की 5 सीटों पर जीत के लिए एनडीए का फॉर्मूला तय; कहां-कैसी बैठक में क्या तैयारी?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : कल राज्यसभा का चुनाव है। इससे एक दिन पहले लगातार बैठकें चल रही हैं। जीत सुनिश्चित करने के लिए जदयू और भाजपा अलग-अलग बैठक कर रही है। आज एआईएमआईएम के इफ्तार पार्टी में भी राजद की खिचड़ी पकेगी।

BJP party and JDU party meetings before Rajya Sabha election 2026 Patna Bihar News
संजय झा के साथ जदयू के अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को बिहार में राज्यसभा का चुनाव होना है। इसलिए इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज रविवार की सुबह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एनडीए के नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ जदयू पार्टी की मंत्री लेसी सिंह के आवास पर जदयू विधायकों की बैठक चल रही है।  उधर भाजपा भी स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक कर रही है, जिसमें पार्टी के कई बड़े-बड़े नेता शामिल हुए हैं।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर महागठबंधन की बैठक की थी, जिसमें तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की। उस बैठक में बसपा और एआईएमआईएम के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन वेलोग नहीं पहुंचे। अगले दिन एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान तेजस्वी यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की। हालांकि आवास से बाहर निकलने के बाद दोनों ने बस यही कहा कि सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात हुई। तेजस्वी यादव ने कहा था कि इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है। अब आज तेजस्वी यादव अख्तरुल ईमान के पास इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-LPG Gas Shortage : रसोई गैस का बढ़ा संकट, नए कनेक्शन पर लगी रोक; पुराने को डबल सिलेंडर में बदलना भी मुश्किल




                             
                                
                
                
                                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed