{"_id":"69d3cdfbe1071a7461001aad","slug":"bjp-party-celebrated-47th-foundation-day-launched-go-to-village-campaign-starts-patna-bihar-news-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार
BJP party : भाजपा ने आज 47वां स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही भाजपा ने गांव चलो अभियान शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पहुंचने का है। इस मौके पर आज प्रदेश कार्यालय में 47 किलो का लड्डू का केक काटा गया।
भाजपा कार्यालय में मना 47वां स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम को पूरे भारत में हर भाजपा कार्यालयों में मनाया गया। इस क्रम में पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज 47 किलो का लड्डू मंगाया गया।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-बिहार लहूलुहान: एक दिन में छह बड़े हत्याकांड; युवक, महिला और मासूमों को भी मार डाला, जानिए कहां क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपने 47 साल के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज पार्टी एक मजबूत ताकत बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही बड़ी खुशखबरी और अच्छा संदेश मिलने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पांच साल के बच्चे की हॉस्टल में हत्या; UKG के छात्र के शरीर पर क्रूरता के निशान देख पुलिस भी कांपी
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के 46 वर्ष पूरे हुए हैं और आज भाजपा अपना 47 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी में असंख्य कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानकर पार्टी में काम किये और आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें इस बात का गौरव है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।इसमें असंख्य कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसमें कई कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ने के दौरान काम करते-करते शहीद भी हो गए। नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करना है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन