सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Due-mutual-enmity-land-dispute-brother-in-law-and-nephew-shot-woman.

Bihar Crime: आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में भैसुर व भतीजे ने महिला को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत मेउरा गांव में सुबह लगभग पांच बजे अपने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या का आरोप श्लोक यादव और उसके बेटे चन्द्रभूषण कुमार पर लगा है, बताया जा रहा है जमीनी विवाद और आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

Due-mutual-enmity-land-dispute-brother-in-law-and-nephew-shot-woman.
हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत मेउरा गांव में सुबह लगभग पांच बजे भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप श्लोक यादव और उसके बेटे चंद्रभूषण कुमार पर लगा है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद और आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका रघुवंश यादव की पत्नी मीना देवी (35) थीं और वह एक पैर से दिव्यांग थीं। रघुवंश घर के आगे ही समोसा-लिट्टी की दुकान चलाते हैं।

Trending Videos

हाल ही में तीनों भाइयों के बीच बंटवारा हुआ था। बड़े भाई ने अपना नया घर बना लिया था और मंझले भाई ने घर बनाना शुरू किया था, लेकिन उस जमीन पर बड़ा भाई पुनः अपना दावा कर रहा था। इसी विवाद में यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों का रहा है अपराधिक इतिहास
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। लगभग 2 से 3 महीने पहले भी मारपीट का एक एफआईआर दर्ज हुआ था। मामले में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी श्लोक प्रसाद और उसके बेटे का आपराधिक इतिहास रहा है। अथमलगोला थाना अंतर्गत हुए ट्रिपल मर्डर मामले में उसका एक बेटा आरोपी है और वह जेल में है।

रघुवंश प्रसाद ने बताया कि बड़े भाई ने अपना घर बना लिया है और अब वह अपना घर बना रहे हैं, लेकिन बड़ा भाई उन्हें घर बनाने नहीं दे रहा था। वह हमेशा विवाद करता रहता था। जैसे ही उन्होंने घर बनाना शुरू किया, बड़े भाई ने उनकी पत्नी को गोली मार दी।

घर से बाहर निकलते ही घात लगाए बड़े भाई ने गोली मार दी
छोटे भाई परमहंस प्रसाद ने बताया कि मंझले भाई के घर बनाने से बड़े भाई नाराज थे और हमेशा विवाद करते रहते थे। आज सुबह बिना किसी विवाद के, घर से बाहर निकलते ही घात लगाए बड़े भाई ने गोली मार दी। बड़ा भाई कई दिनों से घर में नहीं था, वह रात 9:00 बजे घर आया था और आज सुबह-सुबह इस घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: बहन की शादी से पहले घर से उठी भाई की अर्थी, खुशियों के बीच मातम; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे सूचना मिली कि रघुवंश प्रसाद की पत्नी मीना देवी की उनके भैसुर श्लोक प्रसाद ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना का मुख्य कारण आपसी विवाद और घर बनाने को लेकर जमीनी विवाद है। रघुवंश प्रसाद नया घर बना रहे थे, जिस जमीन पर बड़े भाई श्लोक प्रसाद भी अपना दावा कर रहे थे। इसी विवाद में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद होता रहा है। श्लोक प्रसाद ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट भी की थी। मृतका को दो गोलियां लगी हैं और घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। वर्ष 2023 में भी दोनों के आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed