सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC TRE 4: Students protest in Patna, student leader Dilip Kumar demands release of advertisement

BPSC TRE: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र नेता बोले- शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो अनशन करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 07 Apr 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की वैकेंसी अब तक जारी नहीं हुई है। आयोग कब विज्ञापन जारी करेगा? इसकी तारीख भी बताई नहीं गई है। इस मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता ही जा ही है। आज पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

BPSC TRE 4: Students protest in Patna, student leader Dilip Kumar demands release of advertisement
टीआरई चार का विज्ञापन जारी करने की मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति के बाद सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी जमा हुए। अभ्यर्थियों ने छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेता दिलीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आयोग अगले तीन दिन के अंदर विज्ञापन जारी नहीं करेगा तो हमलोग 10 अप्रैल आमरण अनशन करेंगे। दिलीप ने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया था।

Trending Videos


शिक्षक अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया
बीपीएससी ने फरवरी के द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी कर कहा था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन, 45 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि बार-बार टीआरई-4 अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया है। विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के अंत तक विज्ञापन जारी करने की मांग
छात्र नेता ने कहा कि 18 मार्च के आंदोलन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में बीपीएससी अधिकारियों ने बताया था कि अधियाचना को शिक्षा विभाग ने वापस ले लिया है और 20 मार्च की बैठक के बाद जैसे ही अधियाचना मिलेगी, चार दिनों के भीतर टीआरई-4 का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। साथ ही मार्च अंत तक विज्ञापन जारी करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। 
Bihar News: प्रदेश के तीन कॉलेजों की बीएससीसी फंडिंग पर रोक, दुरुपयोग के आरोप में मान्यता रद्द करने की तैयारी

पटना में महा आंदोलन करेंगे
दिलीप कुमार ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान लगातार टीआरई-4 की वैकेंसी की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद विज्ञापन जारी नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग और बीपीएससी द्वारा लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के भीतर टीआरई-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया, तो पटना में फिर से महा आंदोलन किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed