{"_id":"6a29a0903107ad1c2f05944a","slug":"bjp-party-neeraj-singh-bablu-targeted-faisal-khan-sir-called-fraud-claiming-roshan-anand-framed-patna-police-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : भाजपा नेता जमकर बरसे, कहा- फैजल खान महाफ्रॉड है, रौशन आनंद को फंसाया गया; पटना पुलिस को भी दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : भाजपा नेता जमकर बरसे, कहा- फैजल खान महाफ्रॉड है, रौशन आनंद को फंसाया गया; पटना पुलिस को भी दी नसीहत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने पटना कोचिंग हिंसा मामले में फैजल खान सर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फैजल खान सर को फर्जी और फ्रॉड बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई कम, डायलॉगबाजी और नेतागिरी ज्यादा करते हैं।
शिक्षकों के बीच भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए हमले, तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले को लेकर बिहार की राजनीति और शिक्षा जगत में गरमाहट बढ़ गई है। छातापुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर पर तीखा हमला किया है। उन्होंने फैजल खान को फर्जी बताते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरी ओर जेल भेजे गए ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद का खुलकर बचाव किया है।
खान पढ़ाते कम, डायलॉगबाजी ज्यादा करते हैं
पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये जो खान सर हैं, जिन्हें लोग फैजल खान भी कहते हैं, वह एक नंबर के फ्रॉड हैं। यूपी में उनके खुद के घर-परिवार के लोग कह रहे हैं कि वह कोई शिक्षक नहीं बल्कि फर्जी आदमी हैं। वह पढ़ाई कम कराते हैं, नेतागिरी और डायलॉगबाजी ज्यादा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रिशु श्री प्रकरण में SVU का बड़ा एक्शन, संयुक्त सचिव समेत तीन गिरफ्तार, IAS संजीव हंस की तलाश तेज
खान का न तो कोचिंग रजिस्टर्ड है और न ही हॉस्पिटल
नीरज बबलू ने खान सर के संस्थानों की वैधता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि फैजल खान सर की न तो कोचिंग रजिस्टर्ड है और न ही उनका हॉस्पिटल। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान फैजल खान के बॉडीगार्ड ने गोली चलाई थी, इसलिए सबसे पहले कार्रवाई उन्हीं पर होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में ढिलाई बरती है। हालांकि कोर्ट से फैजल खान को अभी अंतरिम राहत मिली हुई है, लेकिन यह फाइनल स्टे नहीं है। पुलिस को मौका मिलते ही उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में वीकेंड का नया ठिकाना, गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे मुफ्त में देखें फिल्म
रौशन आनंद के साथ हुआ अन्याय
दूसरी ओर, इसी मामले में आरोपी ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद की जमानत याचिका कोर्ट द्वारा खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज बबलू ने कहा कि रौशन आनंद को इस मामले में जबरदस्ती फंसाया गया है। वह कोसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। वह एक बेहद होनहार और अच्छे युवक हैं, जो छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देते हैं। उनकी लोकप्रियता और समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है। रौशन आनंद के साथ सरासर अन्याय हुआ है। फिलहाल, रौशन आनंद के वकील उनकी जमानत के लिए नए सिरे से कानूनी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, कोर्ट के अगले आदेश तक फैजल खान की गिरफ्तारी या किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक बरकरार है और वह आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं।