सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   delhi Kolkata highway faces 10 km long traffic jam for two days, nhai news, nh 19, rohtas bihar news

Bihar: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण जाम, 10 किमी तक थमे पहिए; वाहन चालक व यात्री भूखे-प्यासे हो रहे बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम में दिल्ली-कोलकाता एनएच-19 पर सोन नदी पुल में तकनीकी खराबी के कारण बीते दो दिनों से भीषण जाम लगा हुआ है। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री, ट्रक चालक और परीक्षार्थी की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

delhi Kolkata highway faces 10 km long traffic jam for two days, nhai news, nh 19, rohtas bihar news
एनएच पर लगा जाम।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सासाराम में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर पिछले दो दिनों से लगा महाजाम अब वाहन चालकों और यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। रोहतास जिले में जाम की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि हाईवे पर दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ट्रक चालक और यात्री बीते 48 घंटों से भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि एनएच पर वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं और चंद किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है।

Trending Videos

वाहन चालक व यात्री भूखे-प्यासे बेहाल
हाईवे पर सुबह पांच बजे से फंसे ट्रक चालक लखन ने बताया कि जाम की स्थिति बेहद गंभीर है। आसपास भोजन और पानी की कोई सुविधा नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। वहीं बनारस से विदेशी पर्यटकों को लेकर गयाजी जा रहे एक वाहन चालक ने बताया कि पर्यटकों को बराबर पहाड़ियां घुमाने ले जाना था, लेकिन जाम के कारण आधा दिन बर्बाद हो गया। अब उन्हें घूमने के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा। अन्य वाहन चालकों और यात्रियों ने भी प्रशासन और निर्माण कंपनियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एनएच पर जाम की समस्या अब नियति बन चुकी है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ जान का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को भी झेलनी पड़ी परेशानी
एनएच-19 पर लगे जाम का असर इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षार्थियों पर भी पड़ा है। सोमवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी देर से पहुंचे, जिसके कारण वे परीक्षा से वंचित रह गए। छात्रों ने इसके लिए सड़क जाम को ही जिम्मेदार ठहराया।

सोन नदी पुल में आई तकनीकी खराबी
आमतौर पर एनएच-19 पर जाम के लिए सिक्स लेन निर्माण कंपनी या शिवसागर स्थित टोल प्लाजा को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन इस बार जाम की वजह सोन नदी पर वर्ष 2004 के आसपास बने नए पुल में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में खराबी आने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एक पुल को बंद कर दिया गया है। दूसरे पुल से धीमी गति से वाहनों का परिचालन होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।


ये भी पढ़ें- Bihar Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने दिया अभिभाषण, जानिए आरिफ मोहम्मद खान की 10 बड़ी बातें

एनएचएआई का आश्वासन
इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सोन नदी पर बने पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में आई खराबी के चलते यह स्थिति बनी है। हालांकि पुराने पुल से वाहनों का परिचालन जारी है, लेकिन अत्यधिक दबाव के कारण जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और मंगलवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed