सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Crime News Bihar News Police Murder Youth in Pandarak

Bihar: युवक को बुरी तरह पीटा, फिर सिर को ईंट से कुचलकर गोली मारके की नृशंस हत्या; सीएम भी यहां आने वाले थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से कुछ घंटे पहले पंडारक में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई और सिर ईंट से कुचल दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Patna Crime News Bihar News Police Murder Youth in Pandarak
एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पटना के पंडारक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पंडारक थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी अमृत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इसके बाद अपराधियों ने ईंट से उनका सिर कुचल दिया। उनकी शव अंबुजा सीमेंट के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि अमृत कुमार किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद उनकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। मृतक की पहचान मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर की गई। शव के पास खून से सना एक ईंट बरामद हुआ है, वहीं करीब दस मीटर तक सड़क पर खून फैला हुआ मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण जाम, 10 किमी तक थमे पहिए; वाहन चालक व यात्री भूखे-प्यासे हो रहे बेहाल

पुलिस के अनुसार, अमृत कुमार के शरीर पर गंभीर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हाथापाई की पुष्टि होती है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पहले उनके सिर पर ईंट से वार किया गया और फिर गोली मारी गई। हालांकि हत्या के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अमृत कुमार स्वभाव से शांत था और गांव में किसी से उसका कोई विवाद नहीं था। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed