फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High-voltage-drama-Family-arrived-get-accused-drinking-alcohol-released

Bihar: आरोपियों को छुड़ाने थाने आए परिजनों का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला पुलिसकर्मियों को काटे दांत, वर्दी फाड़ी

Sun, 19 Jul 2026 10:30 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 10:30 AM IST
सार

Bihar News: पटना के एक थाने में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को छुड़ाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला सिपाहियों को दांत से काटकर घायल किया, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने एक महिला और एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
High-voltage-drama-Family-arrived-get-accused-drinking-alcohol-released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मसौढ़ी थाने में शुक्रवार की आधी रात को उस समय एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के परिजनों ने थाना परिसर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को दांत काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी राइफल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक युवती समेत परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पाटीदारों की सूचना पर हुई थी गिरफ्तारी
मामले की शुरुआत शुक्रवार (17 जुलाई) की रात को हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक शराब के नशे में हैं। यह सूचना गिरफ्तार युवक अरविंद के पाटीदारों ने पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर गश्त पर निकले एएसआई ललन कुमार, महिला सिपाही कमला कुमारी और मधु कुमारी ने श्यामनगर निवासी अरविंद कुमार और उसके दोस्त दौलतपुर निवासी रविरंजन कुमार यादव को शराब पीने के संदेह में हिरासत में लिया। उत्पाद विभाग में कराई गई चिकित्सीय जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद, पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और हाजत में बंद कर दिया। शराब पीने के आरोप में पकड़े गए इन दोनों युवकों को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो बनाने से रोकने पर भड़का विवाद
इसी दौरान अरविंद के परिजन थाने के भीतर हाजत और पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वीडियो बनाने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांत काटा, वर्दी फाड़ी और राइफल छीनने की कोशिश की
महिलाओं ने सिपाही कमला कुमारी के दाहिने हाथ और मधु कुमारी के बाएं हाथ पर दांत काटकर उन्हें लहुलुहान कर दिया। हमलावरों ने महिला सिपाहियों का कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से उन पर हमला किया, जिससे उनकी वर्दी फट गई। इसी हंगामे के बीच रोहित कुमार और राहुल कुमार ने ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया और उनकी सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार हमलावर गिरफ्तार
थाने के भीतर शोरगुल सुनकर बाकी पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुलिस ने मौके से ही सोनी कुमारी और पूनम देवी को धर दबोचा, जबकि रोहित और राहुल कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि, मसौढ़ी पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर फरार दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

दोनों घायल महिला सिपाहियों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। एएसआई ललन कुमार के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हथियार छीनने के प्रयास की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed