सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband stabs wife to death in Patna on Eid

Bihar Crime News: ईद की खुशियां मातम में बदली, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime News: पटना सिटी में पति द्वारा पत्नी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Husband stabs wife to death in Patna on Eid
पटना में पति ने पत्नी को चाकू गोद कर हत्या कर डाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में ईद की देर रात एक दर्दनाक हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मार्केट गली, मिसका टोली रोड निवासी 24 वर्षीय जेबा खातून की शनिवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति सोनू यादव पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

Trending Videos


आरोपी ने बदला था अपना नाम
परिवार के मुताबिक, सोनू यादव पहले मुस्लिम समुदाय से जुड़ा था और उसका नाम मोहम्मद सोनू था। दिल्ली में काम करने के दौरान उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड में ‘सोनू यादव’ दर्ज करा लिया। इसके बाद उसने जेबा खातून से निकाह किया। दंपति के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो समय के साथ बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घरेलू विवाद की वजह से हुई हत्या'
मृतका के भाई मोहम्मद साबिर ने बताया कि उन्हें अचानक सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि यह हत्या सोनू यादव ने ही की है। परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद का परिणाम हो सकता है।

प्रशासन से गहन जांच की मांग
इस घटना के साथ ही परिवार ने एक और गंभीर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि आखिर कैसे एक व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर दूसरे धर्म की पहचान के साथ आधार कार्ड बनवा लिया और लंबे समय तक उसी पहचान के साथ रह रहा था। उन्होंने प्रशासन से इस पहलू की भी गहन जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या लिखा? गवर्नर-सीएम समेत दिग्गजों का बधाई संदेश आया

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed