सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU Party: Nitish Kumar formed a new team of JDU; List of JDU officials, Nishant Kumar News

JDU Party : नीतीश कुमार ने जदयू की नई टीम बनाई; बेटे निशांत कुमार को पदाधिकारियों की सूची में रखा या नहीं?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 22 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी की नई सूची बनाई है। संजय झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कायम हैं। बड़ा सवाल था कि बेटे निशांत कुमार को नीतीश कुमार संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी देते हैं या नहीं?

JDU Party: Nitish Kumar formed a new team of JDU; List of JDU officials, Nishant Kumar News
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दो दिन पहले अणे मार्ग में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक दल की बैठक में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ था कि आपलोग अच्छे से काम करें। 2025 के चुनाव से ज्यादा बेहतर रिजल्ट आगामी चुनाव में आए। बूथ स्तर तक अपनी तैयारी मजबूत करें। इसी को लेकर आज जनता दल यूनाईटेड ने अपनी नई टीम का एलान किया है।  जनता दल यूनाईटेड की ओर कहा गया है कि  राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा घोषित इस सूची में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Trending Videos


फिर से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए संजय झा
जदयू की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजय कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष और आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि निशांत कुमार को इस सूची में जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष वर्मा, श्याम रजक समेत यह लोग महासचिव बने
पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में महासचिव भी नियुक्त किए हैं। इनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार (इंजीनियर सुनील), हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।
Bihar : 'पत्नी से जाकर पूछो कैसे बनी नेता'- जदयू विधायक आनंद सिंह ने सांसद पप्पू यादव को क्या कह डाला

राजीव रंजन प्रसाद समेत यह लोग प्रवक्ता बने
वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद को सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं रवींद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed