सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jharkhand-government-employee-killed-wife-son-injured-car-accident-four-lane

Bihar Accident: हाथीदह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, टायर फटने से पलटी कार; झारखंड के सरकारी कर्मी की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा से रांची लौट रहे परिवार की कार हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में झारखंड के सरकारी कर्मी राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र घायल हैं।

Jharkhand-government-employee-killed-wife-son-injured-car-accident-four-lane
टायर फटने से कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर रविवार को हुए सड़क हादसे में झारखंड के एक सरकारी कर्मी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए।

मृतक की पहचान राजेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। उनके पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि उनके पिता झारखंड में सर्वेयर के पद पर कार्यरत थे। परिवार रांची के रातू रोड स्थित अपने आवास लौट रहा था। वे अपने पैतृक घर मधेपुरा से रांची जा रहे थे। इसी दौरान मोकामा और हाथीदह के बीच उनकी कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार चला रहे राजेश कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी पूनम देवी और पुत्र शुभम कुमार भी घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए मरांची अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और पुत्र का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर चैनल नंबर 199+400 के समीप कार का बाएं तरफ का टायर फट गया था। इसके बाद वाहन पलट गया। हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक झारखंड के पलामू में सरकारी सेवा में कार्यरत थे। उनका रांची में मकान है, जबकि मूल निवास मधेपुरा में है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed