सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   lalu yadav daughter rohini acharya statement on pm narendra modi regarding lpg shortage bihar news lpg crisis

LPG Crisis: लालू की बेटी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला; रोहिणी बोलीं- LPG संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद में हैं?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : लालू यादव के कुनबे में भले ही बिखराव है, लेकिन सत्ता पर हमला करने में दूर बैठीं रोहिणी आचार्य आगे ही रह रही हैं। उन्होंने अब सीधे पीएम मोदी से रसोई गैस संकट पर सवाल पूछा है। पूछा है कि अगर यह संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं?

lalu yadav daughter rohini acharya statement on pm narendra modi regarding lpg shortage bihar news lpg crisis
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में एलपीजी संकट को लेकर मचे हाहाकार के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सीधे पीएम मोदी से सवाल किया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब प्रधानमंत्री, उनके साथ-साथ केंद्र सरकार के दर्जनों मंत्री और पूरी सरकारी मशीनरी एक सुर में कई बार यह कह चुकी है कि “किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है और संकट की बात विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है”, तो अब किस संकट की बात की जा रही है, प्रधानमंत्री जी?

Trending Videos

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानें; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई गवर्नर अता हसनैन को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के विरोधाभासी वक्तव्य से ऐसा प्रतीत होता है कि वे “स्टेट ऑफ डिलीरियम (प्रलाप की अवस्था)” यानी ऐसी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं, जिसमें किसी विषय पर सोचने, ध्यान केंद्रित करने, बोलने और उसे समझने में भारी भ्रम और बेचैनी की समस्या होती है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी के कारण पूरे देश में हाहाकार है। मगर अफ़सोस है कि जिनके हाथों में देश की कमान है। उनका सिर्फ झूठ बोलने से सरोकार है।


रोहिणी बोली- झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार
एक दिन पहले रोहिणी ने पीएम मोदी और एलपीजी गैस सिलिंडर की तस्वीर साधा करते हुए लिखा था कि देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है। यह वो कड़वी सच्चाई है, जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार, भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है। मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ही रही है कि हरेक उस कड़वे सच से, जिससे मोदी जी, भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है, उसे अफवाह बता कर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed