सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Bike-borne miscreants unsuccessfully attempted to rob jewellery staff in Bihar Sharif.

Bihar News: राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व नालंदा हाई अलर्ट पर, फिर भी बेखौफ बदमाशों ने यहां लूट का किया प्रयास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से पहले हाई अलर्ट के बीच लहेरी थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स स्टाफ से लूट की कोशिश की गई। हालांकि कर्मचारियों के साहस से बदमाश वारदात को अंजाम देने में असफल रहे।

Nalanda news Bike-borne miscreants unsuccessfully attempted to rob jewellery staff in Bihar Sharif.
कार्रवाई करती हुई पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले में 31 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। वहीं, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराधियों ने पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है।
Trending Videos


घटना लहेरी थाना क्षेत्र के काशी तकिया गली की है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने शहर के प्रतिष्ठित मुन्नालाल महेशलाल आर्य ज्वेलर्स के स्टाफ के साथ लूट का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर छोड़ी बाइक और पिस्टल
मुन्ना लाल महेश लाल आर्य ज्वेलर्स के कर्मचारी किसी काम से बस पकड़ने के लिए रामचंद्रपुर बस स्टैंड जा रहे थे। जैसे ही वे काशी तकिया गली पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने स्टाफ के पास मौजूद बैग छीनने का प्रयास किया। ज्वेलर्स मालिक के ने बताया कि स्टाफ ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का मुकाबला किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कर्मचारियों की बहादुरी और स्थानीय लोगों के जुटने के डर से तीनों अपराधी अपनी बाइक, एक कट्टा और कारतूस मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग खड़े हुए।

बैग में थे कागजात, अपराधियों को थी नकदी की तलाश
घटना के संबंध में ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुभाष कुमार ने बताया कि उनके कर्मचारियों को बैंक और निजी काम से पटना भेजा जा रहा था। अपराधियों को लगा कि बैग में बड़ी मात्रा में कैश या सोना-चांदी हो सकता है, जबकि बैग में केवल जरूरी कागजात थे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 10 दिन की पैरोल समाप्त: दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम बिहार से रवाना, भावुक हुए चाचा

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल
शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिसिया गश्ती और वीआईपी सुरक्षा के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया था, जिसमें केवल कागजात थे। भागने के क्रम में उनकी बाइक और हथियार (कट्टा-कारतूस) बरामद कर लिए गए हैं। वाहन नंबर के आधार पर बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed