{"_id":"69bece1d51191e6e72057e29","slug":"nalanda-news-poklane-driver-shot-dead-in-nalanda-driver-engaged-in-road-construction-patna-news-c-1-1-noi1243-4077555-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में बेखौफ बदमाश, इंजीनियर बचा तो चालक को उतारा मौत के घाट, बाईपास निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में बेखौफ बदमाश, इंजीनियर बचा तो चालक को उतारा मौत के घाट, बाईपास निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: नालंदा के हिलसा में पूर्वी बाईपास निर्माण स्थल पर बाइक सवार बदमाशों ने पहले इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर पोकलेन चालक कुलदीप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
नालंदा के हिलसा में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार की देर शाम बदमाशों ने हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद निर्माण स्थल पर भगदड़ मच गई और मजदूरों के बीच दहशत का माहौल है।
Trending Videos
इंजीनियर को निशाना बनाने की थी कोशिश
जानकारी के अनुसार, घटना त्रिलोक विगहा के समीप की है। शनिवार की शाम जब निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने पोकलेन चालक को लक्ष्य बनाया। बदमाशों ने चालक के सीने में गोली दाग दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान झारखंड के पथरी गांव निवासी कुलदीप यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है। गोली लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: सूखा नशा कर रहे युवकों को मना करना पड़ा महंगा, भट्ठा मालिक के बेटे-भतीजे से मारपीट; तीन घायल
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी शैलजा तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बाईपास निर्माण कार्य में लगे चालक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन