सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   NIA action on properties linked to Siwan, lands purchased with illegal earnings attached on High Court's order

Bihar: सीवान से जुड़ी संपत्तियों पर NIA की कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध कमाई से खरीदी गई जमीनें अटैच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

NIA Action: सीवान और महाराष्ट्र की संपत्तियों पर एनआईए ने हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। यूएपीए के तहत अवैध कमाई से खरीदी गई जमीनें अटैच की गईं। मामला अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़ा है, जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
 

NIA action on properties linked to Siwan, lands purchased with illegal earnings attached on High Court's order
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

सीवान से जुड़ी संपत्तियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत धोखे और अपराध से कमाई गई संपत्तियों को अटैच किया गया है। इनमें एक संपत्ति महाराष्ट्र में और दूसरी सीवान जिले में स्थित जमीन बताई जा रही है।

Trending Videos

 
यूएपीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई
एनआईए अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। इस कानून के अंतर्गत आतंकवाद, संगठित अपराध और उनसे जुड़ी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विशेष अदालत से अनुमति के बाद कदम
पटना स्थित एनआईए की विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की। एनआईए का कहना है कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन को छिपाने के उद्देश्य से संपत्तियां अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थीं।
 
कंबोडिया भेजने का झांसा देकर अपराध में धकेलने का आरोप
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भारत से युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजता था। वहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और उन्हें साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल स्कैम जैसे अपराधों में जबरन शामिल किया जाता था।
 
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
एनआईए के अनुसार, कई मामलों में पीड़ितों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा। इस नेटवर्क के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध को अंजाम दिया जा रहा था।
 
एजेंसी का कहना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले मानव तस्करी और साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं। एनआईए आरोपी आनंद कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

यह भी पढ़ें- क्या बिहार में खत्म हुई शराबबंदी: गांवों में महिलाओं के शराब पीने का दावा, देखें ठेके से मदिरा लेने का वीडियो
 
अन्य आरोपियों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल
एनआईए ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, वित्तीय लेन-देन और विदेशों में मौजूद ठिकानों की भी गहन जांच की जा रही है। एजेंसी के अनुसार संगठित अपराध की आर्थिक रीढ़ तोड़ना जांच का अहम उद्देश्य है।

एनआईए ने दोहराया है कि ऐसे मामलों में अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करना पीड़ितों को न्याय दिलाने और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की दिशा में जरूरी कदम है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed