{"_id":"698c0b3bc89b9e602c0b2917","slug":"patna-bihar-police-encounter-in-patna-city-surya-don-patna-news-c-1-1-noi1480-3938738-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में रंगदारी; नाविकों से कौन-कैसे करता है वसूली? IPS अधिकारी ने खुद बताया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में रंगदारी; नाविकों से कौन-कैसे करता है वसूली? IPS अधिकारी ने खुद बताया खेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
पटना के गंगा घाटों पर नाविकों से होती है रंगदारी वसूली। आज सवेरे कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक आईपीएस अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया।
पटना में गंगा घाट पर नविकों से होती है रंगदारी वसूली
विज्ञापन
विस्तार
पटना सिटी में गंगा घाटों पर नाविकों से रंगदारी वसूली का मामला उस समय उजागर हुआ, जब कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या उर्फ ‘सूर्या डॉन’ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्या डॉन लंबे समय से घाटों पर नाव चलाने वाले नाविकों से अवैध वसूली कर रहा था।
बुधवार सुबह वह गाय घाट के पास कथित तौर पर रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसकी सूचना एसटीएफ को मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख सूर्या ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल सूर्या को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पंडारक में शराब के नशे में कहासुनी के बीच बढ़ा विवाद, अधेड़ को कैंची मारकर फरार हुआ युवक
सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी गंगा घाटों पर नाविकों से नियमित रूप से रंगदारी वसूलता था। उसके खिलाफ पटना और आसपास के थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घाट क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos