सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pm narendra modi bihar cm nitish kumar governor on 22 march bihar diwas wishes bihar news

Bihar Diwas 2026 : बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या लिखा? गवर्नर-सीएम समेत दिग्गजों का बधाई संदेश आया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 22 Mar 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

22 March Bihar Diwas : अलग प्रांत के रूप में 22 मार्च को बिहार का जन्म हुआ था। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार दिवस समारोह की परंपरा शुरू की थी। आज सुबह से ही पीएम मोदी सहित दिग्गजों का बधाई संदेश आ रहा। किन्होंने-क्या लिखा?

pm narendra modi bihar cm nitish kumar governor on 22 march bihar diwas wishes bihar news
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सरकार की ओर से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष बिहार दिवस समारोह का थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखा गया है, जिसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर विकास प्रदर्शनी तक कई आयोजन किए जा रहे हैं। इधर, बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Trending Videos


पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं दी। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में राज्य अपने दृढ़ संकल्प के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।


ये भी पढ़ें: बिहार दिवस समारोह के खर्च जानकर हैरान हो जाएंगे; कब से हो रहा, इस बार क्या-कहां?

राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन ने क्या कहा?
बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं बिहारवंशियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखते हुए इस राज्य एवं देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। राज्यपाल ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed