{"_id":"69c62dfe5f1fc8767a0596f9","slug":"rohtas-police-investigation-after-murder-in-liquor-prohibited-bihar-for-liquor-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4096185-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शराब बेचने का विरोध करने वाले की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शराब बेचने का विरोध करने वाले की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतास जिले के पडुहार गांव में शराबबंदी का विरोध करने वाले 43 वर्षीय राजेश कुमार राम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक ने अपनी निजी जमीन पर अवैध शराब बिक्री का विरोध किया था, जिसके कारण स्थानीय कुछ दबंगों ने हमला किया।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के पडुहार गांव में शुक्रवार को एक भयावह घटना सामने आई। शराबबंदी वाले बिहार में शराब बेचने के खिलाफ विरोध जताने का खामियाजा मृतक को भुगतना पड़ा। 43 वर्षीय राजेश कुमार राम ने अपनी निजी जमीन पर अवैध शराब बिक्री का विरोध किया, लेकिन इसके जवाब में कुछ लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
घायलों का इलाज और मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल राजेश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार में कोहराम मचा दिया और परिजन गहरे शोक में हैं। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने अवैध शराब बिक्री और दबंगई की शिकायत प्रशासन से की, तो उन्हें न्याय मिलने की बजाय प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय मृतक के छोटे भाई को ही जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
शव का पोस्टमार्टम और जांच
आयरकोठा थाने की पुलिस ने शव को सासाराम स्थित सदर अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।
Trending Videos