सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   student of kasturba gandhi residential school died under suspicious circumstances rohtas bihar news

Bihar: 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, सीने में दर्द की थी शिकायत; अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतास जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चेनारी में महज 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

student of kasturba gandhi residential school died under suspicious circumstances rohtas bihar news
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड स्थित खुरमाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृत छात्रा की पहचान कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड के बंधा गांव निवासी तिलकधारी सिंह की 10 वर्षीय पुत्री इंदु कुमारी के रूप में हुई है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि छात्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए शिवसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने कहा कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को लेकर आशंका जताई है। वहीं विद्यालय में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के बीच भी डर और दहशत का माहौल है।


पढ़ें: गया जी में शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बाइक और नकदी की मांग बनी मौत की वजह? जानें

इधर, चेनारी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विद्यालय की वार्डन समेत अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed