{"_id":"69e208f7dfdd60778700f263","slug":"younger-brother-having-an-affair-with-wife-elder-brother-killed-him-in-patna-bihar-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्यार, शक और हत्या; बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्यार, शक और हत्या; बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर गांव में अवैध प्रेम प्रसंग को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
हत्या के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित अवैध प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Trending Videos
मृतक की अपने भाभी से था प्रेम संबंध
मृतक की पहचान 19 वर्षीय शैलेश रविदास पिता सजिंद्र रविदास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शैलेश का अपनी सगी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो महीने पहले वह कथित तौर पर भाभी को लेकर घर से फरार भी हो गया था, जिसके बाद परिवार में तनाव बढ़ गया था। इस घटना को लेकर बड़ा भाई शत्रुघ्न रविदास अपने भाई से गुस्सा रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लौटने पर हुआ विवाद
शैलेश दिल्ली में मजदूरी करता था और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को गांव लौटा था। रात के समय जब घर में शादी चल रही थीं, तभी दोनों भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।
नशे में धुत भाई ने किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक की मां के अनुसार, बड़ा भाई शत्रुघ्न उस समय नशे की हालत में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आपा खो दिया और धारदार हथियार से शैलेश के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल शैलेश को आनन-फानन में पटना के PMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां छाया मातम, शादी से पहले काल बनकर आया ट्रैक्टर और छीन ली दूल्हे की जिंदगी
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी मृतक का सगा बड़ा भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपी शत्रुघ्न रविदास की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
